अखिल भारतीय महर्षि कश्यप सेवा संघ के तत्वधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन !
रक्सौल ! मानव -उत्थान समाज एवं राष्ट्र समर्पित नवस्थापित संस्था अखिल भारतीय महर्षि कश्यप सेवा संघ का उद्घाटन प्रसिद्ध उधोगपति और समाजसेवी रामाशीष प्रसाद के द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ हुआ इस अवसर पर निर्धन ,असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया जिसमे साहित्यकार कन्हैया प्रसाद ,भरत प्रसाद गुप्ता ,महेश अग्रवाल ,डॉ प्रो अनिल कुमार सिन्हा ,राजद के पूर्व प्रत्यासी सुरेश यादव ,रामाशीष प्रसाद ,लोकचिंतन के उप सम्पादक जय कुमार अजय ,व्यवसायी शिवपूजन प्रसाद ,जगदीश प्रसाद ,विनोद सर्राफ ,राजेश आर्या संस्था के प्रवक्ता नारायण कुमार ,रजनीश प्रियदर्शी,दिलीप साहू ,मनीष दूबे ,कामोद पाण्डेय सहित शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे !